फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रद ट्रेन का संचालन शुरू, लेकिन देरी से आना कर रहा परेशान

विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। महाकुंभ मेला के दौरन रद हुई ट्रेनों का संचालन तो शुरू हो गया, लेकिन इसकी लेटलतीफी अभी भी यात्रियों को परेशान कर रही है। अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस अप और डाउन रूट दोनों में देरी से चल रही है। सोमवार को ट्रेन सात घंटे देरी से खुर्जा स्टेशन पर आई।
विज्ञापन


महानंदा एक्सप्रेस पिछले करीब 25 दिनों से अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही है। ऐसे में बिहार से आने-जाने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दिसंबर व जनवरी में कोहरे के कारण और फरवरी में महाकुंभ मेले के दौरान दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर भीड़ के कारण ट्रेनों का समय प्रभावित हो रहा था।
अभी भी ट्रेनें देरी से आ रही हैं। इससे लंबे रूट पर सफर करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। महानंदा एक्सप्रेस के अलावा लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटे, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस और कोलकाता के हावड़ा से कालका जंक्शन जाने वाली कालका मेल एक- एक घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें