धानसभा चुनाव-2017 के मद्देनजर जिले में पहला नामांकन सदर सीट से बसपा प्रत्याशी मो. अलीम खान ने किया। हालांकि नामांकन पत्र में मामूली त्रुटि के चलचे उन्हें दोबारा रिटर्निंग अफसर (आरओ) के समक्ष पेश होकर परचा दुरुस्त करना पड़ा। उनके बाद बसपा के दो और प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा भाजपा से अनिल शर्मा ने शिकारपुर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया।
शुक्रवार को 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर 11:30 बजे सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मो. अलीम खान नामांकन कक्ष में पहुंचे और नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्र में मामूली त्रुटि रह जाने से उन्हें दोबारा आरओ सदर अरूण कुमार यादव के सामने पेश होना पड़ा। उन्होंने आरओ के समक्ष आरओ कक्ष में त्रुटि को दुरुस्त कराया।
उनके बाद 11:45 बजे शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल शर्मा शिकारपुर आरओ के सामने पेश हुए और नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। करीब 35 मिनट तक नामांकन पत्र जारी करने की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद अनूपशहर सीट से बसपा के उम्मीदवार चौधरी गजेंद्र सिंह रिटर्निंग अफसर अनूपशहर के समक्ष पर्चा दाखिल किया।
सबसे बाद में सिकंदराबाद विधानसभा सीट से बसपा के उम्मीदवार मो. इमरान ने सिकंदराबाद आरओ के सामने पर्चा दाखिल किया। मो. इमरान के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी की सख्ती और सतर्कता के चलते किसी भी उम्मीदवार ने शक्ति प्रदर्शन नहीं किया।
सायं तीन बजे तक अनूपशहर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद और शिकारपुर के रिटर्निंग अफसर्स ने नामांकन की प्रक्रिया को पूरा कराया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी नॉमिनेशन को लेकर सतर्कता बरतते रहे।
बुलंदशहर सदर
प्रत्याशी मो. अलीम खान(बसपा)
शिक्षा साक्षर
अपराधिक रिकार्ड
1.जेएम मुफ्फरनगर 166/128/2005
2.सीजेएम तृतीय जयपुर राजस्थान 101/94
3.355/2003 की धारा 323.342.344.376.504 आईपीसी की धारा सिविल लाइन मुजफ्फरनगर
4.457/1992 की धारा 147.148.149.307 एवं 120-बी
संपत्ति
नगद 2.40 लाख रुपये
बैंक में जमा 1.90 करोड़
पत्नी के खाते में 24.61 लाख
सोना 400 ग्राम
पत्नी पर गहने 500 ग्राम सोना
चांदी 2.25 किलो
कार एक
कुल चल पूंजी 1.90 करोड़़
कुल अचल पूंजी 94 लाख
कर्ज 32 लाख
सिकंदराबाद
प्रत्याशी मो. इमरान(बसपा)
शिक्षा कक्षा आठ
अपराधिक इतिहास निल
संपत्ति
नगद 60000 रुपये
बैंक में जमा 3.07 करोड़
पत्नी के खाते में 68 लाख बीमा पॉलिसी कास्ट पांच लाख
सोना 10 ग्राम
पत्नी पर गहने 50 ग्राम सोना
चांदी200 ग्राम
कुल चल पूंजी 3.75 करोड़
कुल अचल संपत्ति 25 लाख रुपये
(पत्नी की संपत्ति सहित)
कार दो
कर्ज 3.25 लाख
अनूपशहर
प्रत्याशी चौधरी गजेंद्र सिंह(बसपा)
शिक्षा साक्षर
अपराधिक रिकार्ड साफ
संपत्ति
नगद 7.51 लाख रुपये
बैंक में जमा 1.90 करोड़
पत्नी के खाते में 24.61 लाख
सोना 125 ग्राम
पत्नी पर गहने 756 ग्राम सोना
बेटी पर 40 ग्राम सोना
कार/बाइक नहीं
बीमा पालिसी 30.51 लाख रुपये
कुल चल पूंजी 72.16 लाख, पत्नी पर
35 लाख, बेटी पर 1 लाख
कुल अचल पूंजी 5.21 करोड़
कर्ज 32 लाख
शिकारपुर
प्रत्याशी अनिल शर्मा(भाजपा)
शिक्षा 12वीं पास
अपराधिक इतिहास
थाना सलेमपुर परीक्षा अधिनियम की धारा7/10, फॉर्थ एसीजे(डीजे), थर्ड एसीजएम
संपत्ति
नगद पांच लाख रुपये
बैंक में जमा 137977 रुपये
सोना 50 तौला सोना
पत्नी पर गहने नहीं
कुल चल पूंजी 29.34 लाख
कार एक
मकान जमीन 10.75 करोड़