फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले तीन दिन तक सताएगा कोहरा, बढ़ेगी ठंड

Thu, 08 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की सुबह ठंडी हवा और घने कोहरे के साथ हुई। ठंडी हवा ने सभी को कंपकंपा दिया तो साथ ही कोहरे ,के कारण दृश्यता दस मीटर भी नहीं रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर स्नोफाल से अभी कोहरा-ठंड अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले चार दिन से घने कोहरे के साथ ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई और स्थिति यह है कि जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। सुबह के समय जिले के मार्ग सुनसान दिखाई देते हैं तो बाजारों की रौनक भी कम हो गई है।

बच्चे सुबह ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं और बुजुर्ग धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। दफ्तर और काम पर जाने वाले समय पर घर से नहीं निकल पा रहे। बुधवार की सुबह अधिकतम तापमान 25 और दोपहर बाद 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 11, शुक्रवार को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और शनिवार को अधिकतम 26 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार पहाड़ों में स्नोफाल होने से अगले तीन दिन तक कोहरा और ठंडी हवा चलेगी।

नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल
 कोहरे के साथ हवा चलने से बढ़ी ठंड में बुधवार सुबह छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना के अनुसार सर्दी और कोहरे को देखते हुए उन्होंने जिले के सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है कि वह सुबह नौ बजे से पहले स्कूल ना खोले।

यदि ऐसा किया तो स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नौ बजे से पहले स्कूल  खोलने वालों का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। शिकायत मिलने पर समय से पहले खुले स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि ठंड और कोहरा बढ़ा तो स्कूलों में  अवकाश भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें