फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के चहेतों की नींद उड़ाएगी भतीजे की नई सूची

Mon, 16 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिलेश यादव खेमे को चुनाव चिन्ह साइकिल मिलने से उनके समर्थकों में खुशी है, लेकिन चाचा शिवपाल यादव के चहेतों में खलबली मच गई है। अब लखनऊ में तैयार हो रही सपा प्रत्याशियों की नई सूची चाचा के चहेतों की नींद उड़ाएगी। यह सूची मंगलवार शाम तक जारी हो सकती है। गाजियाबाद में भी प्रत्याशी बदले जा सकते हैं।

अखिलेश खेमे की कांग्रेस और रालोद से गठबंधन पर भी वार्ता जारी है। समाजवादी पार्टी के कैबिनेट मंत्री व प्रवक्ता रहे राजेंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। राजेंद्र चौधरी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी हैं। ‘अमर उजाला’ ने फोन पर हुई वार्ता में उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की नई सूची तैयार की जा रही है। इसे अंतिम रूप देकर मंगलवार शाम तक जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गाजियाबाद में भी प्रत्याशियों के नामों में बदलाव की बात कही। गठबंधन के नजरिए से भी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी सीट विशेष का नाम तो नहीं लिया कि लेकिन यह जरूर कहा कि गठबंधन हुआ तो गाजियाबाद में सभी सीटों पर सपा के प्रत्याशी नहीं रहेंगे। ऐसे में अखिलेश यादव खेमे को साइकिल का चुनाव चिन्ह मिलने से शिवपाल यादव खेमे के प्रत्याशियों की नींद उड़ी हुई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें