फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुरानी जीटी रोड पर पालिका बनवाएगी डिवाइडर, खर्च होंगे पचास लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। पुरानी जीटी रोड पर जाम की समस्या से निपटने के लिए पालिका डिवाइडर बनवाएगी। इस पर करीब पचास लाख रुपये खर्च होंगे। डिवाइडर निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। फैंसी लाइटें भी लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन


पुरानी जीटी रोड नगर के मुख्य मार्गों में शामिल है। मार्ग पर कई कॉलोनियों के अलावा, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार भी हैं। मुख्य मार्ग होने के कारण प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन चालक इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। मार्ग के किनारे अवैध रूप से वाहनों के खड़ा होने और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम के हालात रहते हैं।
पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि पुराना जीटी रोड पर अवैध रूप से वाहनों के खड़ा होने को रोकने के लिए जहां पर मार्ग चौड़ा है, वहां डिवाइडर बनवाया जाएगा। ताकि सड़क किनारे वाहन ना खड़े हो सके और मार्ग पर यातायात सुगम बना रहे। अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें