सिकंदराबाद। अनुरक्षण माह के अंतर्गत मंगलवार को जोखाबाद बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते नगर के कई क्षेत्रों में सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी ऊर्जा निगम के एसडीओ रवि कुमार ने दी। एसडीओ ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते तिल बेगमपुर, सांवली, कायस्थवाड़ा, भटपुरा, रामबाड़ा, हृदयपुर, अंधेल, शेरपुर, नई तहसील, बड़ा बाजार, गुलावठी रोड, दनकौर रोड, हाईवे, जेवर स्टैंड, गोरखी, खत्रीवाड़ा, हीरा कॉलोनी,पुराना होली मेला रोड सहित कई क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह सात बजे से नौ बजे तक दो घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद