फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीनों कानून की आंच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू तक जाएगीः चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। संसद में पेश किए गए तीनों कानून को पास कराना आसान नहीं है। यदि यह कानून लागू होते हैं तो इसकी आंच नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू तक जाएगी। यह बातें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद गांव जौनपुर पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जो तीन कानून संसद में पेश किए गए हैं इनकी आंच नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और उत्तर प्रदेश तक भी आएगी।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव से पहले 65 लाख मतदाताओं को सूची से बाहर कर दिया गया। एक-एक मतदाता भी महत्वपूर्ण होता है और इतने बड़े स्तर पर मतदाताओं को हटाना सुनियोजित वोट चोरी की साजिश है। कहा कि लोकसभा चुनाव में इन्हीं इलाकों के वोटर्स ने एनडीए को 40 में से 30 सीटें दिलाई थीं लेकिन अब उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया गया।
विज्ञापन

सरकार दलित, गरीब और वंचित विरोधी है। सरकार का असली लक्ष्य केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है। हाल ही में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं लेकिन सरकार उनकी सुध तक नहीं ले रही। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें