फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने तोड़ा 16 साल का रिकार्ड, बूंदाबांदी के आसार

Mon, 02 May 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी से बचने का प्रयास करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तापमान ने पिछले 16 साल का रिकार्ड तोड़ते हुए आसमान से आग बरसाई। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सोमवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने अब आंधी और बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के चलते अधिकतर लोग घरों में ही रहे।  होली के बाद शुरू हुई गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। गत 16 अप्रैल को सबसे अधिक गर्म दिन रहा।

इस दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच विगत रविवार तक तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्ष 2000 में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री था। ऐसे में सोमवार को न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


उधर, मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज का कहना है कि जिस तरह से तपिश बढ़ रही है। उससे मौसम में बदलाव की संभावना बन गई है। मंगलवार को आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बाजार और सड़कें रहीं सुनसान
सोमवार को तापमान अधिक होने के कारण आसमान से आग बरसी और आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि, लोगों ने गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए, मगर गर्मी से निजात नहीं मिली।

दोपहर के समय बाजार और मार्ग सुनसान दिखाई दिए। लोगों ने शीतल पेय पदार्थों आदि से गर्मी से राहत पाई। दोपहिया वाहनों पर चालक अपने को कपड़ों को ढक कर घर से बाहर निकले। गर्मी से पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल रहा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें