फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवती के भाइयों ने प्रेमी की चाकू से गोदकर की हत्या

विज्ञापन
खुर्जा के इस्लामाबाद गांव में इमरान की हत्या के बाद अस्पताल में विलाप करते परिजन । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। प्रेम संबंध से नाराज युवती के चचेरे भाइयों ने मंगलवार दोपहर प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामला देहात क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव का है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


इस्लामाबाद गांव निवासी रिहान ने बताया कि उनका बड़ा भाई इमरान (25) पॉटरी फैक्टरियों में पिकअप से माल ढोने का कार्य करता था। मंगलवार सुबह करीब दस बजे किसी का फोन आया तो वह घर बाहर चला गया। यह बता के गया था कि नहर पर मछली पकड़ने जा रहा है। घर से 500 मीटर दूरी पर जब वह गांव में मुख्य मार्ग पर गया तो दो भाइयों ने इमरान के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
इमरान ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इमरान के पेट, पीठ और सीने पर चाकू से कई वार किए। आसपास मौजूद ग्रामीण देख कर डर गए। कुछ लोगों ने जब घटना का विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गए। तभी इमरान लहूलुहान अवस्था में गिर गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इमरान को जटिया अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। खुर्जा देहात थाना पुलिस घटनास्थल और खुर्जा कोतवाली पुलिस जटिया अस्पताल पहुंची। इसके बाद एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह, सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीण व पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की चचेरी बहन और इमरान के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ही निकाह करना चाहते थे। इस बात से युवती पक्ष के लोग नाराज थे। इसके चलते मंगलवार सुबह उन्होंने इमरान को बात करने के लिए बुलाया था। गांव में बातचीत के दौरान इमरान से युवती के भाइयों का विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर इमरान की हत्या कर दी।

मार्च में होना था निकाह
पीड़ित परिवार के लोगों ने बताया कि इमरान (25) और छोटे भाई रिहान का स्याना थाना क्षेत्र निवासी परिवार की दो बहनों से रिश्ता तय हुआ था। अगले साल मार्च माह में ईद के बाद निकाह होना था। परिवार के लोग निकाह की ही तैयारी कर रहे थे। पिता मोहम्मद रहीस ने बताया कि उनके छह बेटों में इमरान तीसरे नंबर का था।

पीड़ित परिजनों के अनुसार इमरान और आरोपियों की बहन के बीच प्रेम संबंध थे। इसी के विरोध में आरोपियों ने इमरान की हत्या कर दी। मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें