कबड्डी खिलाड़ी ब्रजेश सोलंकी के नाम से बने द्वार के क्षतिग्रस्त की घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्
खुर्जा। फाराना गांव में कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की याद में बनाया गया द्वार अज्ञात ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने धराऊं पुलिस चौकी में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
धराऊं निवासी संदीप सोलंकी ने बताया कि बृजेश की याद में गांव में ही संपर्क मार्ग पर एक द्वार बनाया गया है। इसमें बृजेश की फोटो और नाम के साथ टाइल्स लगाई गई है। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि किसी ने टाइल्स पर भारी वस्तु से प्रहार कर तोड़ने का प्रयास किया है।
इसी के विरोध में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उपद्रवी को गिरफ्तार किया जाएगा।