फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज ऑक्सीजन प्लांट की परखी जाएगी क्रियाशीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसी भी संक्रमण या आपात स्थिति में ऑक्सीजन की उपलब्धता हो सके, इसके लिए बुधवार को आठ सरकारी चिकित्सालयों में मॉकड्रिल का आयोजन होगा। इन सभी जगह ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर उनकी क्रियाशीलता परखी जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने नोडल अधिकारी नामित कर आदेश जारी कर दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि जिले के 10 सरकारी चिकित्सालयों में 14 ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। कोरोना काल के बाद से समय-समय पर सभी ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर उनकी क्रियाशीलता परखी जा रही है।
24 सितंबर को प्रमुख सचिव के निर्देश पर एक बार और ऑक्सीजन प्लांट को चलाकर उनकी क्रियाशीलता परखी जाएगी। जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट का डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. सुरभित गुप्ता निरीक्षण कर जांच करेंगे।
विज्ञापन

एसएसएमजे खुर्जा के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल शर्मा, 100 बेड राजकीय चिकित्सालय डिबाई का उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिकांत राय एवं संयुक्त चिकित्सालय सिकंदराबाद का जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याना का उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, अगौता का जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार सिंह, गुलावठी का चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना व शिकारपुर का सीएचसी अधीक्षक डॉ. शशी शेखर को जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी की देखरेख में ऑक्सीजन प्लांट की जांच कर पाइपलाइन एवं प्रेशर को चेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें