फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर में 30 सितंबर से होगी पहली उप्र वुमन बास्केटबाल लीग

विज्ञापन
अनूपशहर में  पहली उ.प्र. वूमेन बास्केटबॉल लीग की तैयारियों का जायजा लेते उत्तर प्रदेश बास्केटबॉ
विज्ञापन
अनूपशहर। उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के बैनर तले 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय वुमन बास्केटबॉल लीग खेली जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रही इस लीग में प्रदेश की पांच टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता का पूरा संचालन एसपीजी के डायरेक्टर आलोक शर्मा के नेतृत्व में किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के महासचिव और रिटायर्ड सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस लीग के लिए प्रदेश भर से 250 महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

लीग की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है ताकि हर उम्र की महिला और बेटी अपने हुनर का प्रदर्शन कर सके।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन इससे पहले पुरुषों की दो सफल लीग आयोजित करा चुका है लेकिन महिला खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच की कमी थी। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से इस लीग की शुरुआत की जा रही है।
आयोजन स्थल के रूप में परदादा-परदादी इंटर कॉलेज को इसलिए चुना गया है क्योंकि यह संस्था वर्षों से गरीब और ग्रामीण वर्ग की बेटियों को शिक्षा और खेल के जरिए आत्मनिर्भर बना रही है।
रविवार तैयारियों को लेकर एसोसिएशन के महासचिव दिलीप सिंह, नेशनल कोच प्रदीप तोमर और नेशनल खिलाड़ी लखन सिंह ने कॉलेज के बास्केटबाल ग्राउंड का निरीक्षण किया और निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें