बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से जिले के कॉलेजों में संचालित सभी स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बृहस्पतिवार को जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 12 अगस्त तक प्रवेश के लिए मौका मिलेगा। बुधवार को जिले भर के कॉलेज मेरिट बनाने में जुटे रहे। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को ऑफर लेटर ई-मेल पर मिलेगा।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से बीए, बीएससी व बीकॉम समेत समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्देश मिलने के बाद कॉलेज मेरिट बना रहे हैं।
कहा कि कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए काउंटर बनाए गए हैं। जिले के 78 कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं।
-
इस तरह है सीटों का ब्योरा
- जिले के 78 कॉलेजों में 28,636 सीटों पर होना है प्रवेश
कॉलेजों में विषयवार सीटों की संख्या
बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि
13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240
- प्रोफेशनल काेर्स की सीटें : 5582