फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खनौदा के पास एक निजी स्कूल के वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। मृतक के चाचा ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मेवातियान निवासी सलमान अपने दोस्त जीशान और शादाब के साथ बाइक से गुलावठी गए थे। वहां से लौटते समय औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित गांव खनौदा के पास शौच करने के लिए बाइक को रोक लिया। इसी दौरान एक निजी स्कूल की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। घायलों को परिजनों ने सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गंभीर हालत में घायल सलमान को दिल्ली के लिए रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एएसपी ऋजुल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें