फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एनओसी नहीं लेने पर अग्निशमन विभाग ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा-यमुना हिंडन अपार्टमेंट में अग्निशमन यंत्रों को मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने और बार-बार नोटिस जारी करने के बावजूद उपकरण दुरुस्त नहीं कराने पर अग्निशमन विभाग ने आवास विकास परिषद के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी सूचना अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर भी चस्पा कर दी गई।
एओए के सचिव अतुल राय ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने मुकदमे में पहली पार्टी आवास विकास परिषद, दूसरी वर्तमान आरडब्ल्यूए और तीसरी पार्टी पुरानी आरडब्ल्यूए को बनाया है। इसमें आरोप लगाया है कि एक, दाे टावर को छोड़कर बाकी टावरों की फायर एनओसी नहीं ली गई और फ्लैट बेच दिए गए।
विज्ञापन

राय का कहना है कि हमने कई बार परिषद के अधिकारियों के सामने यह बात रखी लेकिन फायर सिस्टम, अलार्म दुरुस्त नहीं किए गए। हमने अपना पक्ष अग्निशमन विभाग में रख दिया है। हम भी अपना नोटिस मुख्य गेट पर चस्पा करेंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एएन त्रिपाठी ने बताया कि अग्निशमन विभाग द्वारा जारी नोटिस में व्याप्त तंत्र की खामियों को दूर करने व अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने का आग्रह पत्र आवास विकास परिषद को दो माह पूर्व लिखा गया था। उसके बाद दो बैठकों में भी मांग दोहराई गई लेकिन परिषद द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। हमने अपनी निजी खर्चों से सिस्टम ठीक कराया। फायर सिस्टम को तत्काल दुरुस्त करने की मांग करते हुए आविप के अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें