फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ऊर्जा निगम के कर्मियों ने मीटर लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। ऊर्जा निगम के सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों ने विद्युत मीटर लगाने का विरोध किया। विरोध के चलते मीटर लगाने गई टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को ऊर्जा निगम की ओर से कुछ लोग एसडीएम कॉलोनी में ऊर्जा निगम के कर्मियों के घर पर मीटर लगाने के लिए पहुंचे। इसका सेवारत और सेवानिवृत कर्मचारियों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की।

कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष धमेंद्र ने बताया कि ऊर्जा निगम के सेवारत व सेवानिवृत कर्मचारियों को जीओ के अनुसार बिना मीटर के विद्युत आपूर्ति की सुविधा दी जाती है। सुविधा के लिए सेवारत कर्मियों से उनके वेतन और सेवानिवृत कर्मियों की पेंशन से एक निश्चित धनराशि की कटाैती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बावजूद घर पर बिजली के मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है जबकि अन्य विभागों द्वारा अपने कर्मचारियों को विभागीय सुविधा दी जाती है। कहा कि कर्मचारियों के घर पर मीटर लगाना उन्हें दी जाने वाली विभागीय सुविधा का उल्लंघन है। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें