खुर्जा के आर्य समाज मंदिर में ईसाई धर्म से हिंदू धर्म में आने के दौरान यज्ञ में शामिल परिवार। स
खुर्जा। आर्य समाज मंदिर में रविवार को परिवार ने 20 साल पहले अपनाए ईसाई धर्म को छोड़ा और वापस हिंदू धर्म में आ गए। इसी के साथ शुद्धि यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई। विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने परिवार को बधाई दी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत परावर्तन प्रमुख धर्म प्रसार ने सुनील सोलंकी बताया कि गाजियाबाद के दीनागढ़ी निवासी एंथोनी जॉन के पिता राजू ने 20 साल पहले हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपना लिया था और अपना नाम राजू जॉन रख लिया था। इसी के साथ पूरे परिवार का नाम बदला गया और युवक का नाम एंथोनी रख दिया।
युवक की शादी हिंदू धर्म की युवती से हुई। इसके बाद एंथोनी ने सुनील सोलंकी से संपर्क किया और वापस हिंदू धर्म अपनाने की बात कही। इसी के चलते रविवार को गांधी मार्ग स्थित आर्य समाज मंदिर में परिवार का शुद्धि यज्ञ हुआ। इसमें एंथोनी का नाम अब टीटू कुमार रखा गया। पत्नी का नाम यशोदा व बेटे का नाम ओम पहले से ही है। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से घर वापसी अभियान चलाया जा रहा और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।