फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सर्वे के दौरान 19 घरों में मिला लार्वा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में अप्रैल माह के दौरान चले संचारी रोग अभियान में 19 घरों में टीम को लार्वा मिला। जिसे टीम ने नष्ट करवा दिया। लार्वा मिलने पर भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। अब मलेरिया विभाग की टीम मच्छरों के सैंपल लेकर जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि संचारी माह में आशा कार्यकर्ताओं ने पांच लाख 13 हजार 471 घरों का सर्वे किया। इनमें 19 घरों में लार्वा पाया गया। जिसे नष्ट कराते हुए एंटीलार्वा स्प्रे व समस्त निरोधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही भवन स्वामी को नोटिस जारी किए गए। बताया कि इस साल डेंगू एवं चिकनगुनिया का कोई केस नहीं मिला है। मलेरिया के दो केस मिले, जो स्वस्थ हो चुके हैं।
इसके बाद मेरठ की एंटोमोलाॅजिकल टीम ने सिकंदराबाद क्षेत्र के दो स्थानों से मच्छरों की प्रजाति जांच के लिए मच्छरों के सैंपल लेकर लैब भेजे हैं। साथ ही नालियों में भरे पानी का सैंपल लिया। जांच के बाद मच्छरों से होने वाली बीमारी का पता लगने पर बचाव के उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें