फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊषा रानी ने जीते दो पदक

विज्ञापन
श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल में छात्रा को पुरुस्कृत करती प्रधानाचार्य। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
हापुड़। मोदीनगर रोड स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा ऊषा रानी ने दो पदक जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक गाजियाबाद स्थित दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित की गई। छात्रा उषा रानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिले रेस में रजत पदक और ऊंची कूद में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी यादव और प्रबंधन ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने उषा रानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अन्य छात्राओं का भी उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें