फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज से 15 नवंबर तक जिले को मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले को शुक्रवार से 15 नवंबर तक प्रमुख त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। अवर अभियंता और लाइनमैन बिना एसडीओ की अनुमति के इन दिनों में शट डाउन लेकर आपूर्ति नहीं काट सकेंगे। अधीक्षण अभियंता ने बैठक में यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आठ नवंबर को दिवाली है। इस पर्व पर जिले को निर्बाध बिजली की सप्लाई मिलेगी। अधीक्षण अभियंता (प्रणाली नियंत्रण लखनऊ) ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजकर आगामी त्योहारों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की अनुमति प्रदान की है।
अधीक्षण अभियंता हापुड़ सुभाष चंद्र ने अधिशासी अभियंता, एसडीओ और अवर अभियंताओं के साथ बैठक कर, इन आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिनों में किसी भी फीडर को शट डाउन पर बंद नहीं किया जाएगा। यदि आपात स्थिति बनती है तो इसके लिए एसडीओ ही शट डाउन लेने के अधिकारी होंगे। अवर अभियंता और लाइनमैन अपने स्तर से शट डाउन नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजलीघरों पर रात्रिचर गैंग भी तैनात रहेगा। फाल्ट की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
-नलकूप फीडरों को पहले की तरह मिलेगी आपूर्ति-
24 घंटे बिजली की सप्लाई वाले आदेश में नलकूप फीडरों को शामिल नहीं किया गया है। ये फीडर पूर्व में जारी शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगे। शहर और गांवों के आबादी वाले क्षेत्रों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलेगी।
-इन सात दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति-
तिथि त्योहार आपूर्ति
6 नवंबर धनतेरस 24 घंटे
07 नवंबर छोटी दिवाली 24 घंटे
08 नवंबर दिवाली 24 घंटे
10 नवंबर गोवर्धन पूजा 24 घंटे
11 नवंबर भाई दूज 24 घंटे
13 नवंबर दूर्वा गणपति व्रत 24 घंटे
15 नवंबर छठ पूजा 24 घंटे
-जिले को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी-

जिले को आज से त्योहारों पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी, इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है, शट डाउन एसडीओ के स्तर से ही लिए जा सकेंगे।सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें