फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बप्पा के स्वागत में झूम उठा शहर, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
अनूपशहर में गणेश चतुर्थी आह्वान शोभायात्रा में गंगातट से मंगल कलश ले जाती युवतियां। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/बीबीनगर/गुलावठी/सिकंदराबाद/शिकारपुर/डिबाई/अनूपशहर/सलेमपुर/स्याना/बुगरासी/औरंगाबाद। गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा शहर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों, मंदिरों और बाजारों में सजे पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया के गगनभेदी जयकारों के साथ बप्पा का स्वागत किया।
शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाएं सिर पर कलश रखकर और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में थिरकती नजर आईं। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। अगले कई दिनों तक पूजन, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सबसे भव्य नजारा छोटी काशी अनूपशहर में रहा। तड़के से ही बबस्टर गंज, छोटा गंगा घाट सहित सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग गंगा स्नान कर गणेश प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों के साथ मंडपों में ले गए। महिलाओं ने थाप पर थिरक कर बप्पा का स्वागत किया। विधि-विधान से पूजन के बाद मंडपों में स्थापना हुई।
भारद्वाज कॉलोनी में महिलाओं ने बबस्टर गंज घाट से एक किलोमीटर लंबी भव्य कलश यात्रा निकाली। सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण किया और डीजे पर भक्ति गीतों पर झूमते हुए चलीं। कॉलोनी के प्राचीन गणेश मंदिर को फूलों-लाइटों से सजाया गया है। यहां चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाआरती होगी।
दूसरा आकर्षण मोहल्ला दिल्ली दरवाजे की शोभायात्रा रहा। यहां एक दर्जन युवतियां मराठी साड़ी, नथ और चूड़े में सजकर सिर पर पीतल का कलश रखकर शामिल हुईं। उनका मराठी लुक पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बना। इस बार हरितालिका तीज और गणेश चौथ एक साथ होने से महिलाओं में दोहरा उत्साह था।
गुलावठी में एनआर ग्लोबल स्कूल में निदेशक डॉ. विनय खारी व प्रधानाचार्य डॉ. आरती चपराना ने कहा कि गणेशजी जीवन मूल्यों की सीख देते हैं। कौशिक किड्स और सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल स्कूल में भी उत्सव मना। बच्चों ने मिट्टी की प्रतिमाएं बनाकर पर्यावरण का संदेश दिया। रविवार शाम गणेश सेवा समिति की शोभायात्रा बाईजी मंदिर से सर्राफा बाजार, बिजली घर, सैदपुर रोड होते हुए बड़ा महादेव मंदिर तक निकली।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने आरती कर शुभारंभ किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई और विधायक को स्मृति चिह्न व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बीबीनगर में अजमतारा और बाल्मीकि मोहल्ले में ढोल-ताशों के साथ शोभायात्रा निकाल प्रतिमाएं स्थापित की गईं। पंडित मुकेश शर्मा ने पूजा कराई। स्याना में घर-घर बप्पा विराजे। महिलाओं-बच्चों ने नृत्य कर खुशियां मनाईं।
औरंगाबाद के नागेश्वर शिव मंदिर में भृगुक्षेत्र आश्रम के आचार्य शिवदत्त भारद्वाज ने यज्ञ कराया। यजमान प्रह्लाद शर्मा ने सुख-शांति के लिए आहुति दी। डिबाई में अनाज मंडी से विधायक सीपी सिंह व चेयरमैन अरुण सिंघल ने आरती कर शोभायात्रा शुरू कराई। इसी तरह जिले के अलग-अगल हिस्सों में गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

अनूपशहर में गणेश चतुर्थी आह्वान शोभायात्रा में गंगातट से मंगल कलश ले जाती युवतियां। संवाद

अनूपशहर में गणेश चतुर्थी आह्वान शोभायात्रा में गंगातट से मंगल कलश ले जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें