फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर 15 मिनट पर मिलेंगी यात्रियों को बसें

Mon, 06 Mar 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
बसों का संचालन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज निगम ने खाका खींच लिया है। रणनीति बनाई है कि प्रत्येक 15 मिनट में बसों का संचालन होगा। दिल्ली से भी रोडवेज की 40 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए निगम ने खाका खींच लिया है।
विज्ञापन


नौ मार्च से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा और यह सिलसिला 18 मार्च तक जारी रहेगा। बुलंदशहर डिपो में रोडवेज बसों की संख्या 84 है और 23 अनुबंधित बसें हैं। इनमें से 35 बसें अभी विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगी हैं। सात मार्च को मतदान का अंतिम चरण है और यह सभी बसें आठ मार्च तक वापस आ जाएंगी। इसके चलते बसों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें