फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिखने लगी ईद की रौनक, बाजार हुए गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर।
विज्ञापन

ईद को लेकर उल्लास दिखने लगा है। कपड़े और सौंदर्य सामग्री के अलावा सेवई की खरीदारी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में खरीदारों के पहुंचने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कपड़ों और पर्व से संबंधित कई सामग्रियों के दाम में विगत वर्ष की तुलना में औसतन 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है लेकिन दुकानदारों के अनुसार इसका खरीदारी पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
चांद निकलने के आधार पर 22 या फिर 23 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। शुक्रवार को रमजान का अंतिम जुमा है। इस दौरान मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की जाएगी। लगभग पूरे दिन बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बार पाकिस्तानी और नायरा सूट की खरीदारी महिलाएं जहां बढ़-चढ़कर कर रही हैं तो वहीं कढ़े हुए गरारा व शरारा की भी अधिक मांग हो रही है। नगर के चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी शाहरुख ने बताया कि सूट जहां दो हजार से चार हजार में बिक रहा है तो वहीं लगभग पांच हजार में गरारा व शरारा बिक रहा है। गर्मी को देखते हुए चिकन व सिल्क के भी सूट की खरीदारी महिलाएं खूब कर रही हैं। रेडीमेड कपड़ा दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कुर्ता की खरीदारी युवक बढ़-चढ़कर कर रहे हैं। कोलकाता, दिल्ली व लखनऊ के कुर्ते की मांग ज्यादा है। कपड़ों के दाम में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन, इसका खरीदारी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कुर्ता-पाजामा एक हजार से लेकर पांच हजार तक के उपलब्ध हैं। जैसे-जैसे ईद का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैस सभी वर्ग के लोग मनपसंद कपड़े खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। हालांकि सभी की अपनी-अपनी पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवई की भी सज गईं दुकानें
सेवई विक्रेता नाज मोहम्मद ने बताया कि ईद नजदीक हैं। ऐसे में बढ़ती मांग को देखते हुए सभी जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध है। इस समय सादी सेवई 80 रुपये प्रति किलोग्राम और लच्छेदार सेवई 100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। फेनी सेवई भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इसके अलावा पापड़, चिप्स की भी लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें