फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : शादी के दिन दुल्हन की उसके प्रेमी ने ही जहर देकर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 मई को शादी के दिन दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतका के भाई व अन्य परिजनों ने एसएसपी को पत्र देकर अलीगढ़ जनपद निवासी एक युवक व उसके चार पांच साथियों पर बहन की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अन्य परिजनों के साथ मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बहन की शादी 17 मई को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से होनी थी। 17 मई को बरात रात करीब दो बजे उनके घर पहुंच गई थी। दरवाजे पर दूल्हे के टीके की रस्म चल रही थी। उस दौरान घर के अंदर उनकी बहन अकेली थी। उसी दौरान अलीगढ़ जनपद के थाना हरदुआगंज निवासी एक युवक उनकी बहन को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा।
आरोपी दूसरे रास्ते से उनके घर में घुस आया था। उसके साथ उसके चार पांच साथी भी थे। उनकी बहन ने उसके साथ जाने से इन्कार कर दिया। तब आरोपी ने जबरन उनकी बहन को जहर पिला दिया। इस दौरान वहां पहुंची उनकी दूसरी बहन ने यह सब देख लिया। आरोपी ने उस दौरान खुद को उनकी बहन का प्रेमी बताया। साथ ही कहा था कि वह उनकी बहन की कहीं और शादी नहीं होने देगा। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले थे। अस्पताल में चिकित्सक ने उनकी बहन को मृत घोषित कर दिया था। पीड़ित भाई की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें