फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन दिन बाद मिला गंगा में लापता हुए नदीम का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अनूपशहर। गांव जिजौड़ा में गंगा स्नान के दौरान तीन दिन पूर्व गत सोतवार को लापता हुए युवक नदीम का शव बुधवार देर शाम को गांव भैरिया हरिद्वारपुर के निकट गंगा से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि गत सोमवार को संभल जिले के टांडा फतेहपुर निवासी नदीम (18), अपने साथी रसूलपुर निवासी आजम (17) और हाजीपुर के निदावली (17) के साथ एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए हाजीपुर गए थे।
वापसी में वे जिजौड़ा में एक दोस्त से मिलने के लिए चले गए। जहां, उन्होंने गंगा किनारे पालेज में तरबूज खाए और इसके बाद तीनों दोस्त नहाने के लिए गंगा में कूद गए। तभी तीनों दोस्त गहरे जल में जाने से डूबने लगे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने शोर होने पर आजम और निदावली को तो बाहर निकाल लिया लेकिन, नदीम तेज धारा में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें