प्राधिकरण की ओर से सील किए गए भवन को देखती महिलाएं।
- फोटो : प्राधिकरण
बुलंदशहर। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की सचल प्रवर्तन दल टीम ने सिकंदराबाद जोन में अनाधिकृत कालोनी में बिना मानचित्र के बन रहे भवन को सील कर दिया। सक्षम अधिकारी एवं मुख्य लेखाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सचल प्रवर्तन दल टीम ने सिकंदराबाद जोन में निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव कैमराला चक्रसैनपुर में प्रदीप कुमार के मकान का निर्माण होता मिला। निर्माण अनाधिकृत कालोनी में होने पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर संबंधित पर सील लगाने की कार्रवाई की गई। सीलिंग कार्रवाई में नामित पुलिसबल, जिला प्रशासन व प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य सहायक स्टॉफ मौजूद रहा। बताया कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत कालोनी में प्लॉट न खरीदे और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भवन का निर्माण न कराए।
संवाद