अनाधिकृत कालोनी ध्वस्त करता बुलडोजर। स्त्रोत - प्राधिकरण
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने अनधिकृत कालोनी पर कार्रवाई के लिए सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान जोन दो में करीब आठ बीघा भूमि पर बन रही कालोनी को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराया गया।
प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर अनधिकृत कालोनी में प्लॉट बेचने और बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं मकान एवं दुकानों का निर्माण कराने की सूचना पर सचल प्रवर्तन दल को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
दल ने सोमवार को जालखेड़ा रोड पर वहलीमपुरा में सोनू पहलवान द्वारा काटी गई अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Iजालखेड़ा रोड पर एक अनधिकृत कालोनी को ध्वस्त कराया गया। कोई भी व्यक्ति बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण और किसी भी अनधिकृत में भूखंड का क्रय न करें। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI