फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रागिनी सुनकर झूम उठे दर्शक, तालियां बजाकर बढ़ाया कलाकारों का उत्साह

विज्ञापन
अनूपशहर में रागिनी पेश करती गायिका। संवाद
विज्ञापन
अनूपशहर। कार्तिक मेले के तहत रविवार देर रात बबस्टरगंज में भव्य रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रागिनी कलाकार पेप्सी शर्मा, छाया चौधरी, शिवानी और प्रवास शर्मा और आरसी उपाध्याय सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसे देखने के लिए दूर-दराज से दर्शक उमड़े।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति रागिनी अनूपशहर गंगा घाट पे भक्तों की भीड़ आई रे, तेरी जय हो गंगा माई रे...से हुई। पेप्सी शर्मा और आरसी उपाध्याय ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम नगर पालिका की ओर से आयोजित किया गया था। उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपेंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राशिद गाजी, नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल और नगर पालिका के वार्ड सभासदों ने किया।
योगेश शर्मा एंड पार्टी के बैनर तले कई अन्य रागिनी कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेले का समापन मंगलवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और देर रात्रि आयोजित होने वाले मैजिक शो के साथ होगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीपी सिंह, मनोज गोल्डी, बिट्टू चौधरी, अरशद, पप्पन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें