फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अधिवक्ता ने जान से मारने की नियत से फायर करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अधिवक्ता ने जान से मारने की नीयत से उनपर फायर करने व झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। अधिवक्ता ने सोमवार को साथी अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी जाहिद ने बताया कि करीब दो माह पूर्व वलीपुरा निवासी मुन्ना अपने पारिवारिक विवाद और बहन-भांजे की गुमशुदगी के सिलसिले में कानूनी सलाह लेने आया था। मामले में गंगेरूआ निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति पर गोकशी, लूट व चोरी के कई मामले दर्ज होने के कारण उसे जिला बदर भी किया गया था।
उच्च न्यायालय के लापता पीड़िता को बरामद करने के निर्देश जारी होने पर उन्होंने मुवक्किल मुन्ना को सूचना दी थी। आरोप है कि गत नौ अक्तूबर को मुन्ना के बुलाने पर दोपहर गांव वलीपुरा पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपी और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। जान बचाने के लिए उन्होंने अपनी स्कूटी दौड़ा दी।
विज्ञापन

इसी दौरान जान से मारने की नीयत से उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया गया। इसमें वह किसी तरह बच गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मिलीभगत कर उनके और उनके भाई के खिलाफ कोतवाली नगर में झूठा रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। पीड़ित की शिकायत पर एसपी अपराध नरेश कुमार ने जांच के आदेश दिए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें