फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन शुरू कराएगा कॉरीडोर का काम

Fri, 29 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
farmer - फोटो : facebook
विज्ञापन
जिला प्रशासन शीघ्र ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर का काम शुरू करेगा। प्रशासन ने अधिग्रहण की गई जमीन पर कब्जा छोड़ने को लेकर किसानों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि किसान काफी समय से वाजिब मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि किसानों को नियम और शर्तों के तहत मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन


रेलवे ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद में भूमि का अधिग्रहण किया था। इन इलाकों के 12 गांवों के किसान लंबे समय से वाजिब मुआवजे की मांग पर अड़े हैं और जमीन पर कब्जा नहीं दे रहे हैं।

किसानों का कहना है कि जमीन का मुआवजा यमुना एक्सप्रेस वे की तर्ज पर दिया जाए। कम मुआवजा स्वीकार नहीं है। वहीं एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र ने बताया कि किसान बढ़ा हुआ मुआवजा भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


नियम और शर्तों के मुताबिक किसानों को जितना मिलना चाहिए उतना पैसा मिल चुका है। किसान जनपद न्यायालय में भी गए हैं। किसान न्यायालय के फैसले का इंतजार करें और जमीन पर कब्जा छोड़ दें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें