फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खुर्जा के दस खिलाड़ियो ने जीते पदक

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी और कोच। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
खुर्जा। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में खुर्जा के दस खिलाड़ियों ने पदक जीते। इसमें स्वर्ण पदक जीतने वाले चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता चार से सात जून को देहरादून में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ड्यूक कराटे अकादमी के कोच कुर्बान खान ने बताया कि 25 से 28 अप्रैल को लखनऊ के चौक स्टेडियम में सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश स्तर से विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वजन भार में भाग लिया।
इसमें खुर्जा की तन्वी सैनी, अरसालान, शाद और अरीबा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, लिपिका, शर्तिज, शौर्य चौधरी और अलवा तमन्ना बेनीवाल, कबीर चौधरी ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक जीतने वाले चारों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जो चार से सात जून तक उत्तराखंड देहरादून में आयोजित की जाएगी। पदक विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें