फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में सुनवाई नहीं हुई तो रोकेंगे रेल

Sat, 31 Dec 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर 116 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने दस दिन का अल्टीमेटम दिया है। धरने पर बैठे किसानों ने नारेबाजी करते हुए निर्माण कंपनी के अफसरों और रेल मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आश्वासन मिलने के बाद भी कोई सुनवाई न होने पर मैना-मौजपुर गांव में मुआवजे की मांग को लेकर 116 दिनों से धरने पर बैठे किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि रेल मंत्रालय और फ्रेट कॉरीडोर निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था लेकिन काफी दिन हो गए अभी तक कोई भी वार्ता करने नहीं आया।

किसानों ने कहा कि अगर दस दिनों के भीतर कोई समाधान नहीं निकलता तो वह रेल रोको आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। किसानों ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों और रेल मंत्रालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में सुग्रीव सोलंकी, विजेंद्र सिंह उदयवीर, भानुप्रकाश, हुकुमचंद्र, राजेंद्र, दिनेश कुमार, राजकुमार, वीरपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें