फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तापमान में होने लगा इजाफा, बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव होने के साथ तापमान में इजाफा होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 37 और हवा की गति 10 किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अगले दो दिन में बारिश होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह से ही ठंड कम होने से तापमान में इजाफा हो रहा है। कभी गर्माहट हो रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। कई बार हल्की भी हुई। इसका असर गेहूं व आलू समेत सभी फसलों पर दिखाई देने लगा। अब एक बार फिर से मौसम बदलने के साथ तापमान में इजाफा होने लगा है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि दो से तीन दिन में बारिश की संभावना बन रही है। तेज हवा के साथ बारिश होने से फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें