फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिछले तीन दिन में चार डिग्री बढ़ा तापमान, उमस दिखा रही असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। निकली धूप और आंशिक बादलों के बीच बढ़ी उमस लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

अगस्त माह की शुरुआत से ही बादल छाए हुए हैं। धूप-छांव जैसा मौसम लगातार बना हुआ है। रुक-रुक कर बारिश होने से पहले तापमान में गिरावट आई थी। शनिवार को भी दिनभर धूप खिली रही और बादलों की आवाजाही बनी रही।
इस दौरान तापमान में इजाफा हुआ, जिससे उमस बढ़ गई। 27 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 63 और हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह का कहना है कि सोमवार से फिर बारिश की संभावना बन रही है। साथ ही तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। हवा की गति कम होने के कारण उमस बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें