मौके पर मौजूद तहसील के अधिकारी और कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खुर्जा तहसील परिसर में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत रोहित कुमार (30) की बृहस्पतिवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रोहित का शव तहसील सभागार के सामने सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। मामले में मौके पर पहुंच कर एसडीएम व कोतवाली प्रभारी ने जांच की। इसमें परिजनों के अनुसार रोहित बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। पुलिस ने पीएम जांच के बाद मौत के कारणों के स्पष्ट होने की बात कही।