फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली लाइन खींचने के विरोध में भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
जहांगीराबाद में अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू महाश​क्ति के कार्यकर्त
विज्ञापन
जहांगीराबाद। अहार क्षेत्र के ग्राम सिरोरा बागर में किसान के निजी बाग से जबरन बिजली लाइन खींचे जाने के विरोध में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के जेई और एसडीओ बिना अनुमति के किसान छोटेलाल शर्मा के बाग से जबरन लाइन खींचने का प्रयास कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुनील लोधी ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने जबरन लाइन खिंचवाने की कोशिश की तो किसी भी टकराव की स्थिति के लिए अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। धरने की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र लोधी ने की, जबकि संचालन रूपा प्रधान ने किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र लोधी, प्रधान जी, सिटू, नरोत्तम, हितेश कुमार, वीरेंद्र, अकरम, रॉबिन और नीरज आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार दिन पहले टिकैत गुट ने किया था समर्थन में प्रदर्शन

इसी लाइन को खिंचवाने के समर्थन में चार दिन पूर्व शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट ने भी अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर बिजली विभाग से लाइन जल्द खिंचवाने की मांग की थी। अब महाशक्ति गुट ने इसके विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

Iपूरे प्रकरण की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। मुख्य अभियंता स्तर से दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी। कमेटी की रिपोर्ट और उच्च अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर ही लाइन खींचने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। - सौरभ मिश्र, अधिशाषी अभियंता जहांगीराबाद।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें