फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेत की तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
डिबाई से मृतक विकास पाठक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव ईछावरी में निराश्रित पशुओं को रोकने के लिए की गई तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से गांव निवासी किसान विकास पाठक (40) की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों, ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव ईछावरी निवासी विवेक पाठक ने बताया कि भाई विकास ने अपने खेत में निराश्रित पशुओं को रोकने के लिए तारबंदी कर रखी है। तारों में झटका मशीन से करंट छोड़ रखा है। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे वह खेत पर कार्य से गए थे।
इसी दौरान वह पड़ोसी किसान के खेत की तारबंदी में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गए। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होने पर परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विकास के शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना को लेकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। परिजन, ग्रामीण आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विवेक पाठक ने बताया कि उनके भाई अविवाहित थे और कृषि मंडी में पल्लेदारी करते थे। खाली समय में खेती का कार्य करते थे। वह परिवार में साथ रहते थे। ग्राम प्रधान अनूप सिंह, ग्रामीण भूपेंद्र पाठक, विवेक कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि झटका मशीन बेचने वाले दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, सरकार से झटका मशीन को प्रतिबंधित किए जाने की भी मांग की।

जानलेवा साबित हो रही झटका मशीन
डिबाई। निराश्रित पशुओं को खेत में घुसने से रोकने के लिए की गई तारबंदी में झटका मशीन से छोड़ा गया करंट जानलेवा साबित हो रहा है। क्षेत्र में तारबंदी में छोड़े गए झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
1. डिबाई के गांव हसैनपुरा में छह वर्ष पूर्व एक किसान की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
2. सितंबर 2023 में गांव कसेहा फतेहाबाद में झटका मशीन के करंट से कृष्ण कुमार (22) और सुमित कुमार दो दोस्तों की मौत हो गई थी।
3.21 मई 2024 में थाना क्षेत्र के गांव गालिबपुर में झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से चंद्रवती (60) की मौत हो गई थी
4. गांव हसैनपुरा में 20 मई 2025 को हरेंद्र (30) की झटका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
कोट
प्रारंभिक जांच में झटका मशीन से करंट लगने से मौत का मामला सामने आ रहा है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें