फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चलती कार में तीन युवकों ने नाबालिग लड़की से किया सामूहिक दुष्कर्म, दूसरी को दौड़ती गाड़ी से फेंका; मौत

Sat, 10 May 2025 08:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के खुर्जा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कार सवार तीन युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने कार में बैठा लिया। कार में दोनों के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर आरोपियों ने एक को चलती कार से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर छह मई की देर रात चलती कार में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। खुर्जा पहुंचने पर सात मई की सुबह करीब सात बजे आरोपियों ने पीड़िता को कार से उतार दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की। बताया कि आरोपियों ने उसके साथ वारदात करने से पूर्व उसकी सहेली को मेरठ क्षेत्र में कार से फेंक दिया है। पुलिस ने इसकी जांच की तो सामने आया कि मेरठ में कार से फेंकी गई किशोरी की मौत हो गई है। खुर्जा पुलिस ने प्रकरण में आरोपी दो नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही शनिवार दोपहर को मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियेां को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।  
विज्ञापन

मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की रहनी वाली 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ गौतमबुद्धनगर जनपद के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती है। किशोरी ने सात मई को खुर्जा नगर थाना पहुंच कर बताया कि छह मई को अपनी सहेली के साथ नौकरी के संबंध में घर से निकली थी। तभी किशोरी का परिचित युवक अमित और उसका दोस्त संदीप वहां कार लेकर आ गए। उन्होंने दोनों किशोरियों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते से बीयर खरीदीं और जबरन उन दोनों को भी पिलाईं। इसके बाद आरोपी पैरिफेरल हाईवे पर रात डेढ़ बजे तक कार में लेकर घूमते रहे। पीड़िता ने जब घर जाने की बात कही तो आरोपी युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। 
 
विज्ञापन

पीड़िता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की और उसकी सहेली हाईवे से उतर कर सड़क किनारे कहीं फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मेरठ से खुर्जा के बीच बुलंदशहर हाईवे पर होते हुए पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सात मई की सुबह करीब सात बजे पीड़िता को आरोपियों ने खुर्जा मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर कार से उतार दिया और खुद कार लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़िता थाने का पता पूछते हुए पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया था। 

पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता की सहेली के संबंध में मेरठ क्षेत्र में छानबीन की तो पता चला कि किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में सात मई की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस की मदद से मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथ ही शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिन्होंने मेरठ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो तीसरे आरोपी की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें