बीबीनगर कस्बा निवासी सुरेंद्रपाल सिंह राठी के पुत्र योगेश राठी भारतीय सेना की 18 जाट रेजीमेंट में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर के मेंडर जिले में तैनात हैं। योगेश राठी के भाई विकास राठी ने बताया कि रोजाना ही योगेश से फोन पर बात होती थी। 8 मई को योगेश ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सीमा पर चल रही गोलाबारी में घायल होने की सूचना दी।
योगेश ने बताया कि गोली पैर में लगी है जिसमें 8 टांके लगे हैं। तैनाती स्थल पर ही मौजूद चिकित्सकों ने जवान का उपचार किया। योगेश के दादा चंद्रपाल सिंह राठी ने बताया कि योगेश का सपना देश की सेवा करने का था। जिसको लेकर वो हमेशा तैयार रहता था।
योगेश की पत्नी शीतल अपने दोनों बच्चों नकुल व प्राची के साथ बुलंदशहर में रहती हैं। परिजन लगातार योगेश के संपर्क में है व उससे बात कर रहे हैं।