फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कुत्तों से बचने के लिए ट्रांसफार्मर की जाली पर चढ़ा किशोर, करंट से झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बुगरासी। कस्बे में शादी समारोह में शामिल होने गए 17 वर्षीय किशोर के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रास्ते में कुत्तों के झुंड द्वारा हमला करने पर किशोर जान बचाने के लिए कमेले के पास स्थित ट्रांसफार्मर की जाली पर चढ़ गया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद लहूलुहान हालत में घर पहुंचे किशोर को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसे तत्काल स्याना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
एक 17 वर्षीय किशोर उमर फारुख के मामा रिजवान ने बताया कि उमर फारुख अपनी मम्मी के साथ कस्बे में ही रहता है। रविवार देर रात फारुख कस्बे में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए फारुख पास ही स्थित कमेले के ट्रांसफार्मर की तरफ भागा। खुद को बचाने के प्रयास में वह ट्रांसफार्मर की जाली पर चढ़ गया।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे में किशोर के पेट, बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों में करंट से जलने के निशान हो गए। वह किसी तरह लहूलुहान हालत में घर पहुंचा। किशोर की हालत देखकर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उसे स्याना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर के आसपास सुरक्षा पर उठे सवाल
कुत्तों से बचने के प्रयास में किशोर के ट्रांसफार्मर की जाली पर चढ़ने और करंट की चपेट में आने की घटना ने बिजली के उपकरणों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा और लोगों की पहुंच रोकने के इंतजाम होना जरूरी है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके। ट्रांसफार्मर चारों तरफ जाली तो लगी है लेकिन जाली अधिक ऊंचाई तक नहीं होने के कारण खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें