फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चारा लेने जा रही किशोरी को पिटबुल ने काटा

विज्ञापन
पिटबुल के हमले में घायल किशोरी अपनी मां एवं अन्य जख्मी किशोर एवं बच्चे के साथ बैठी हुई। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिजनों संग चारा लेने जा रही किशोरी पर पिटबुल ने हमला कर दिया। किशोरी के गले और दोनों हाथों पर गहरे जख्म हो गए हैं। सोमवार को परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और एंटी रेबीज सीरम लगवाई।
विज्ञापन

गांव वैर बोहरा निवासी राकेश कुमार की 14 वर्षीय पुत्री आरजू रविवार शाम परिजनों संग जंगल में भूसा लेने गई थी। मां उर्मिला ने बताया कि आरजू सभी के साथ चल रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक अपने पालतू कुत्ते पिटबुल को सड़क पर घुमा रहा था।
अचानक कुत्ता छूट गया और आरजू के गले पर झपट्टा मार दिया। आरजू ने दोनों हाथ से बचाव का प्रयास किया तो पिटबुल ने दोनों हाथों पर भी काट लिया।
किसी तरह उसे पिटबुल से बचाया। वह आरजू को लेकर वैर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं तो एआरवी लगवाने के बाद जख्म गहरा होने पर एआरएस लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

आठ लोगों को लगा एआरएस : जिला चिकित्सालय में सोमवार को आठ लोगों को एआरएस लगाया गया।
इसमें अनूपशहर निवासी विष्णु शर्मा के 13 वर्षीय पुत्र शिवांशु शर्मा, गांव हसनपुर निवासी सुशील का सात वर्षीय पुत्र विवेक कुमार, चचोई निवासी तीन वर्षीय नव्या, यमुनापुरम निवासी 40 वर्षीय सुशीला, पांच वर्षीय सीमा, खुर्जा निवासी 14 वर्षीय रियाज और वैर निवासी 14 वर्षीय आरजू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें