फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: माता-पिता की डांटा तो फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी का शव 18 जुलाई को घर में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और परिजन घर पहुंचे। पुलिस ने फंदे से उतारकर अस्पताल भेजा तो वहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। शुरुआती जांच में दो दिन पहले किशोरी को डांटने की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


किशोरी के चाचा ने बताया कि शनिवार को घर पर भतीजी और उसका डेढ़ वर्षीय भाई था। उसके माता-पिता अपने-अपने काम पर गए हुए थे। सुबह करीब 9 बजे पड़ोसी ने जंगले के अंदर शव लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया। किशोरी के मकान में ही ऊपरी मंजिल पर रहने वाली उसकी बुआ को जानकारी दी। इसके बाद कॉल करके पुलिस व माता-पिता को बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोरी का छोटा भाई मस्जिद में और बहन स्कूल गई थी। पिता अपने वेल्डिंग की दुकान पर गए थे और मां खिलौना फैक्टरी में ड्यूटी पर गई थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल पाएगा। ब्यरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें