फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीज आज, सजे बाजार, खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
नगर के अंसारी रोड ​स्थित एक दुकान पर चूड़िया पसंद करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। हरियाली तीज रविवार को मनाई जाएगी। तीज पर महिलाएं 16 शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। इससे पूर्व शनिवार को बाजारों में रौनक बढ़ गई। बाजारों में सुबह से शाम तक मेंहदी लगवाने और खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बाजारों में शनिवार को आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चूड़ी, साड़ी समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान को लेकर महिलाएं खरीदारी में जुटी है। इसको लेकर नगर समेत जिलेभर के बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल नजर आई। बाजार में 500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की मांग अधिक रही।
वहीं, चूड़ियों की दुकानों पर भी साड़ी और सूट के रंग की चूड़ियां मैच कराने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही। साथ ही ब्यूटी पार्लर में भी महिलाएं बुकिंग कराने पहुंचीं। महिला खुशबू शर्मा ने बताया कि हरियाली तीज को लेकर उत्साह है। इसके लिए बाजार में खरीदारी करने आई हूं। बाजार से जरूरी सामान की खरीदारी कर ली है। रविवार को तीज पर व्रत रखूंगी।
विज्ञापन

नगर के अंसारी रोड स्थित शोरूम संचालक अशोक मित्तल ने बताया कि सावन में सबसे अधिक हरे रंग की लाइनिंग, सिल्वर प्रिंट के अलावा पाइंट बोर्डर और प्लेन वाली साड़ियों की मांग अधिक है। इसी मांग को देखते हुए पूर्व में ही स्टॉक मंगाया गया है। महिलाएं लाल, हरी और मल्टीकलर की साड़ी, सूट और ड्रेस आदि की खरीदारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें