बीबीनगर। क्षेत्र के स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में चल रही 67 वीं प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान मैदान में उतरी सभी टीमों ने अपनी जीत के लिए खूब पसीना बहाया। वहीं, दूसरी ओर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को पछाड़ते हुए गौरखपुर,बस्ती, लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद की टीमें पहुंची फाइनल में पहुंच गईं।
प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आई टीमों के खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटे हुए हैं। खेल मैदान में बने छह कोटों पर अलग-अलग टीमें अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। सोमवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. देवेंद्र यादव, प्रबंध संचालिका शिखा आनंद और शारीरिक शिक्षक दुर्ग विजय सिंह ने मैदान में खिलाड़ियों को खेलने व जीतने का मंत्र देते हुए शुरुआत की। मैदान में उतरी गोरखपुर ,बस्ती, लखनऊ, बरेली व मुरादाबाद की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त कर सेमी फाइनल में अपना स्थान बनाया। प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र यादव ने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता खिलाड़ियों के अनुशासन में रखना भी सिखाता है। सभी खिलाड़ी अपने विद्यालय व मंडल का नाम रोशन करने के प्रयासरत है। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक उमेश तेवतिया, रूपकिशोर, अर्चना सिंह, कृतिका व सीमा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में हुआ वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू
नरौरा। परमाणु उर्जा शिक्षा समिति के तत्वाधान में अंडर 14 और 19 आयु वर्ग की बालक व बालिकाओं का वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू हो गया। इसकी शुरूआत सोमवार को परमाणु संयंत्र के मुख्य अधीक्षक संजय कुमार तिवारी ने अतिथि मानद बास्केटबॉल के सेवानिवृत्त कप्तान केपी सिंह के साथ किया।
परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय में शुरू हुए चार दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में देश भर के अलग-अलग हिस्सों से बालक-बालिकाओं की 71 टीमों सहित कुल 671 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार मीना अतिथियों का स्वागत किया। पीईटी विजय कुमार ने सभी प्रतिभाशाली को खेल भावना से नियमों का सम्मान करने और उनका पालन करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि संजय कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट शुरू हाेने पर खो-खो डेमो मैच का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उप-प्रधानाचार्य देशराज किसाना, व्यवस्था में दीपक कुमार और पीईटी शालिनी कुशवाहा समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।