फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आठ जुलाई से कॉलेजों में होगा शिक्षण सत्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से कॉलेजों में स्नातक की कक्षाओं को आठ जुलाई से शुरू कराने के निर्देश मिले हैं। लेकिन इस निर्देश के बाद काॅलेज और छात्र दुविधा में हैं कि स्नातक का रिजल्ट आए बिना कैसे शिक्षण सत्र शुरू हो। बिना रिजल्ट आए स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष में छात्र-छात्राओं के दाखिले कैसे होंगे।
विज्ञापन

जिले के कॉलेज प्रबंधन के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं। वहीं, बिना रिजल्ट जारी किए सीसीएसयू की ओर से द्वितीय और तृतीय वर्ष का शैक्षिक सत्र शुरू करने की अधिसूचना जारी हो गई। ऐसे में बिना रिजल्ट घोषित हुए इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का प्रवेश मुश्किल होगा। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार का कहना है कि सीसीएसयू के आदेश का पालन किया जाएगा। लेकिन नया शिक्षण सत्र औपचारिकता के तौर पर ही शुरू होगा। पूर्व में 15 जुलाई से कक्षाएं संचालित किए जाने की तैयारी थी। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डा. रेनू बंसल का कहना है कि आठ जुलाई से शिक्षण सत्र तो शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि बिना रिजल्ट किस तरह से कक्षाओं का संचालन होगा। सीसीएसयू को चाहिए था कि स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष की कक्षाओं का संचालन रिजल्ट घोषित करने के बाद किया जाता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें