फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कथा में चंचुला-बिंदुक का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
गांव खैरपुर में कथा सुनते भक्त।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। क्षेत्र के गांव खैरपुर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी ने माता पार्वती की सखी चंचुला उनके पति बिंदुक की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि चंचुला का पति बिंदुक घोर पापी और दुष्ट था। इस कारण उसे नरक में जाना पड़ा और अंत में वह प्रेत बन गया था। चंचुला ने माता पार्वती की स्तुति कि तो माता पार्वती ने चंचुला को बताया कि यदि उसका पति शिव महापुराण की कथा ध्यानपूर्वक सुने तो उसे प्रेत योनि से मुक्ति मिल जाएगी। फिर चंचुला के पति बिंदुक ने शिव महापुराण की कथा सुनी, जिससे उसका उद्धार हुआ। चंचुला-बिंदुक की कथा सुनकर उपस्थित सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर ग्राम प्रधान खैरपुर अर्चना शर्मा, ग्राम प्रधान चित्सौन रामावतार शर्मा, महिपाल मास्टरजी, राजेश, सुनीता, सीमा, राजपाल, मनोज, खेमचंद, एडवोकेट ललित और माधव समेत अन्य भक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें