फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन न बढ़ाने वाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या न बढ़ाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बीएसए द्वारा स्कूलवार नामांकन की समीक्षा की गई तो इसमें करीब 200 स्कूल ऐसे मिले जिनमें छात्र संख्या नहीं बढ़ी है। इन सभी का वेतन रोका जाएगा। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रत्येक नए सत्र में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत बच्चों के प्रवेश किए जाते हैं। जिले के 16 ब्लॉक में 1869 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। सत्र 2025-26 में करीब 40 हजार नए बच्चों के प्रवेश अलग-अलग कक्षाओं में हुए हैं। इसमें कुछ स्कूल ऐसे हैं, जिनमें कक्षा एक में मात्र एक से दस के बीच बच्चों के प्रवेश हुए हैं। स्कूलों द्वारा बच्चों के नामांकन में काफी लापरवाही बरती गई है।
अधिकारियों ने सभी ब्लॉक के बीईओ को नामांकन की समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। अब समीक्षा में पाया गया कि करीब 200 स्कूल ऐसे में हैं जिनमें बच्चों के प्रवेश काफी कम हुए हैं और अलग-अलग कक्षाएं इसमें शामिल हैं। बीईओ से रिपोर्ट मिलने के बाद बीएसए ने इन स्कूलों को चिन्हित कर अब इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि जिन स्कूलों में नामांकन नहीं हुए हैं, उनकी सूची तैयार हो गई है। शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें