फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कस्बे में 1.29 करोड़ रुपये से बनेगा अध्ययन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। कस्बे में 1.29 करोड़ से अध्ययन केंद्र बनाया जाएगा। नगर पालिका की ओर से बनाए जाने वाले अध्ययन केंद्र के लिए टेंडर जारी हो गया है। पालिका अधिकारियों के अनुसार अध्ययन केंद्र का निर्माण इसी साल के अंत तक हो जाएगा। इसका लाभ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका स्याना के ईओ सेवाराम राजभर ने बताया कि पिछले दिनों कस्बे में अध्ययन केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इस पर शासन ने 1.29 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इसका निर्माण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए किया जा रहा है। इसमें एक साथ 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को अध्ययन करने की सहूलियत के साथ इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी।
साथ ही जरूरी सामान व पठन-पाठन की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य छात्रों का शैक्षिक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसमें परामर्श सत्र आयोजित करना, कार्यशालाओं का आयोजन और मार्गदर्शन सामग्री प्रदान करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें