फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: वेतन रोकने की चेतावनी पर शिक्षकों ने जताया रोष, प्रदर्शन

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी पर शिक्षकों ने मंगलवार बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लगातार दो दिन हुए प्रदर्शन और शिक्षकों के आक्रोश को देखते हुए बीएसए ने जारी किए गए इस निर्देश को वापस ले लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बीएसए और वित्त एवं लेखाधिकारी ने शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। इसका मुख्य कारण स्कूलों में बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि शिक्षक इसके विरोध में हैं पूर्व में शासन ने भी ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को स्थगित कर दिया था।
कहा कि जिला स्तर पर इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों का वेतन रोकना नियम विरुद्ध है। इससे शिक्षकों में रोष है। उन्होंने बीएसए को ज्ञापन देकर जारी किए गए निर्देश को वापस लेने की मांग की। इस दौरान मंत्री अरुण राठी, संयुक्त मंत्री पंकज गुप्ता व कोषाध्यक्ष कौशल किशोर आदि शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि निर्देश फिलहाल वापस ले लिया है। अब किसी शिक्षक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। तकनीकी समस्याओं को दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें