खुर्जा। नोएडा में एक महीने पहले फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ट्रक से 40 लाख रुपये का सामान चोरी करने वाले चालक को सोमवार रात खुर्जा देहात थाना पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नौ नए आईफोन समेत 14.35 लाख रुपये का माल बरामद किया है।
खुर्जा सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि नौ अक्टूबर को गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना फेस वन में डिलीवरी ट्रक चालक के खिलाफ कूरियर कंपनी के संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि बुलंदशहर निवासी दीपक उनके यहां डिलवरी ट्रक पर चालक की नौकरी करता था।
नौ अक्टूबर को दिल्ली से ट्रक में फि्लपकार्ट कंपनी के सैकड़ों ऑर्डर थे, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये थी। यह सभी ऑर्डर नोएडा आने थे लेकिन आरोपी चालक बीच रास्ते ही सामान लेकर भाग गया। मामले में खुर्जा देहात थाना पुलिस जांच कर रही थी। सोमवार रात को सैमड़ा नहर के पास खुर्जा देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दीपक निवासी शहबाजपुर दौलत गांव को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही से लाखों रुपये के ऑर्डर बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नौ अक्टूबर को जब वह नोएडा माल लेकर जा रहा था तो अपने दोस्त अतुल व उसके दो साथियों के साथ साजिश रची। बीच रास्ते में सामान को अतुल के ट्रक में भर दिया और ट्रक को वहीं छोड़ दिया। इसके बाद अपने हिस्से के सामान को शिकारपुर रोड स्थित किराए के कमरे में रख लिया और अतुल अपने हिस्से का सामान लेकर चला गया। वह इस सामान को सस्ते दाम में बेचता था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
दो साल पहले राजस्थान से 113 आईफोन किए थे चोरी
खुर्जा देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक ने वर्ष 2023 में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वह राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक की नौकरी करता था। राजस्थान से माल लेकर मुंबई गया था। वहीं ट्रांसपोर्टर के पास मुंबई से राजस्थान की डिलीवरी की बुकिंग आ गई। इसमें वियतनाम से आए 113 आईफोन राजस्थान आने थे। आरोपी ने इसी तरह बीच रास्ते में से आईफोन चोरी कर दिए। आरोपी के खिलाफ राजस्थान में भी मुकदमा दर्ज है।
चार साल पहले 60 लैपटॉप की चोरी में पकड़ा था पुलिस ने
थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2021 में आरोपी एक कूरियर कंपनी में चालक की नौकरी करता था। दिल्ली से नोएडा जा रहे 60 लैपटॉप चोरी कर लिए थे। इसमें खुर्जा कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया था। इस
आरोपी से बरामद सामान
आरोपी के पास से 11,48,450 रुपये के दो आईफोन 16, सात अन्य आईफोन व 25 अन्य मोबाइल, एक लाख 38 हजार रुपये के पुरुषों के 46 जोड़ी जूते, 9600 रुपये की दस जोड़ी महिलाओं की सेंडल, 39,600 रुपये के 18 जोड़ी कपड़े, 30 हजार रुपये के कपड़े व 70 हजार रुपये की जीन्स बरामद की गईं।